बच्चों के मौखिक स्वास्थ्य के 10 आसान टिप्स
ब्रशिंग को मज़ेदार बनाएं: बच्चों को अपना टूथब्रश और टूथपेस्ट खुद चुनने दें, जिससे ब्रशिंग में रुचि बढ़े.
दिन में दो बार ब्रश करवाएं: सुबह और रात दो मिनट तक मुलायम ब्रिसल वाले ब्रश से दांत साफ करवाएं.
मीठी चीज़ें सीमित करें: बच्चों को ज़्यादा मिठाई, चॉकलेट और मीठे पेय से दूर रखें.
खाना खाने के बाद कुल्ला करवाएं: हर भोजन के बाद बच्चों को पानी से मुंह धोने की आदत डालें.
जीभ की सफाई भी सिखाएं: टंग क्लीनर या ब्रश से बच्चों को जीभ साफ करने का तरीका बताएं.
फ्लॉसिंग की आदत डालें: अगर उम्र उचित हो, तो दांतों के बीच की सफाई के लिए फ्लॉस का उपयोग सिखाएं.
टूथब्रश समय पर बदलें: हर तीन माह में बच्चों का टूथब्रश जरूर बदलें.
नियमित दंत चिकित्सक से जांच करवाएं: बच्चों को साल में कम-से-कम एक बार डेंटल चेकअप के लिए लेकर जाएं.
अंगूठा चूसने या चुसनी की आदत नियंत्रित करें: यह आदत तीन साल बाद दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए ध्यान रखें.
ब्रशिंग के समय गाना या गेम खेलें: बच्चों को मोटिवेट करने के लिए ब्रशिंग के समय कोई गाना लगाए या टाइमर सेट करें.
इन आसान उपायों से बच्चों को दांत, मसूड़ों और पूरे मुंह की सफाई का महत्व समझाया जा सकता है, जिससे भविष्य में उनका ओरल हेल्थ अच्छा बना रहेगा